Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भीम आर्मी (Bheem Army) जिला संयोजक समर्थकों के साथ सपा में शामिल



भीम आर्मी (Bheem Army) जिला संयोजक
समर्थकों के साथ सपा में शामिल

बस्ती, 24 जनवरी। बसन्त पंचमी के अवसर पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती संकल्पों के साथ मनायी गई। शुक्रवार को नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण के बाद सपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव  ने कहा कि नेताजी ने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी और देशवासियों के बीच देशभक्ति और बलिदान की भावना को जागृत किया। 


सुभाष चंद्र बोस का योगदान केवल उनके द्वारा लड़ी गई लड़ाइयों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने भारतीयों के आत्मसम्मान, साहस और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दिया। उनका नारा ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ आज भी युवाओं में लोकप्रिय है। उनका योगदान सदैव याद किया जायेगा। पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी ‘अतुल’ दयाशंकर मिश्र, मो. स्वालेह, जावेद पिण्डारी, मो. सलीम, निजामुद्दीन, समीर चौधरी, राजेन्द्र चौरसिया, संजय गौतम, रन बहादुर यादव, अभिषेक यादव, शंकर यादव आदि ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस ने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में अपना सर्वस्व अर्पित किया। 


कार्यक्रम में भीम आमी के जिला संयोजक अजय कुलश्रेष्ठ समर्थकों विनय गौतम, आनन्द कुमार, राज यादव के साथ अनेक लोग सपा मेंं शामिल हुये। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुलाब सोनकर, अरविन्द सोनकर, प्रशान्त यादव, दिनेश तिवारी, सुशील यादव, पंकज निषाद, राजेन्द्र यादव, दीनानाथ चौरसिया, हनुमान प्रसाद चौधरी, मो. युनूस आलम, मोनू यदुवंश, डा. देवेन्द्र श्रीवास्तव, सुरेश चन्द्र यादव, अशोक यादव, चन्द्र प्रकाश चौधरी, मधुबन यादव, विवेक यादव, जोखूलाल यादव, तूफानी यादव, श्रीप्रकाश शर्मा, अंकित यादव, गौरीशंकर यादव, रणजीत यादव,  चीनी चौधरी के साथ ही सपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad