Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

महिला आरक्षी ने बढ़ाया पुलिस महकमे का मान



महिला आरक्षी ने बढ़ाया पुलिस महकमे का मान
बस्ती, 15 जनवरी। जिले की पुलिस लाइन मे तैनात लखीपुर खीरी की रहने वाली महिला आरक्षी शैल चतुर्वेदी ने राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में दो गोल्ड मेडल जीतकर जनपद का नाम रोशन किया है। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने महिला आरक्षी को 25 हजार रूपये नगद इनाम देकर उसका हौसला बढ़ाया है। शैल चतुर्वेदी 2019 बैच की यह महिला पुलिस कर्मी हैं। 


असम मे आयोजित 9वीं अखिल भारतीय पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता 2024-25 में उन्होने 45 किलोग्राम भारवर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित किया। उनकी इस उपलब्धि ने उत्तर प्रदेश पुलिस का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। इस प्रतियोगिता में उन्होंने आंध्र प्रदेश की खिलाड़ी कल्पना कुमारी को हराकर 45 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरा स्वर्ण पदक हासिल किया। यह जीत उनके अनुशासन, मेहनत और खेल के प्रति जुनून का प्रतीक है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad