Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चाइनीज मांझे की चपेट मे आये डाक्टर की गरदन कटने से मौत



चाइनीज मांझे की चपेट मे आये डाक्टर की गरदन कटने से मौत
यूपी डेस्कः जौनपुर में बुधवार सुबह चाइनीज मांझे की चपेट मे आये डाक्टर समीर की गरदन कटने से मौत हो गई। डाक्टर जौनपुर जिला अस्पताल में किसी डॉक्टर से मिलने आए थे। मांझे की धार इतनी तेज थी कि बाइक से घर लौट रहे डाक्टर की गरदन गले की हड्डी तक कटती चली गयी और उनके गले से खून का फव्वारा निकलने लगा। केराकत के रहने वाले डा. समीर हाशमी ने उत्तराखण्ड से पढ़ाई करने के बाद यहां अपना क्लीनिक चलाते थे। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. आनन फानन में जिला अस्पताल भी ले जाया गया लेकिन, डॉक्टर की मौत हो चुकी थी. घटना लाइन बाजार थाना क्षेत्र के पचहटिया गांव के पास प्रसाद इंटरनेशनल स्कूल के सामने घटी। 

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

GAUTAM BUDDH

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad