अमहट घाट पर चला स्चव्छता अभियान,
पुलिस अफसरों के हाथ मे झाडू बदलेगी आमजन की धारणा
बस्ती, 04 जनवरी। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, के निर्देश पर पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में डीआईजी संजीव त्यागी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनंदन द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ प्लास्टिक निस्तारण हेतु अमहट घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान मे रिक्रूट आरक्षियों ने हिस्सा लिया।
नव वर्ष के अवसर पर सार्वजनिक जगहों जैसे पार्क, सड़क, बाग बगीचों इत्यादि में प्लास्टिक के निस्तारण हेतु कार्यक्रम आयोजित किया जाना है। पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मियों ने स्वयं झाड़ू उठाकर अमहट घाट एवं आसपास के क्षेत्र से प्लास्टिक कचरा, पॉलीथीन तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर उसका सुरक्षित निस्तारण किया। डीआईजी ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल घाट को स्वच्छ बनाना था, बल्कि आमजन में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाना तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना भी था।
पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी ने अभियान के दौरान कहा कि स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत श्रेष्ठ भारत के तहत ये अभियान चलाया गया। अमहट घाट जैसे सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता से न केवल पर्यावरण सुरक्षित रहता है, बल्कि आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलती है।“ पुलिस अधीक्षक बस्ती ने भी सभी पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे अभियान से पुलिस और जनता के बीच का संबंध और मजबूत होता है। इस अभियान में सैकड़ों पुलिसकर्मियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसी क्रम में जनपद बस्ती के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने कर्मियों के साथ अपने-अपने थाना क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया।












Post a Comment
0 Comments