Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सिद्धार्थनगर में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम, डीम ने दिलाई संविधान की शपथ



सिद्धार्थनगर में गणतंत्र दिवस समारोह की धूम,
डीम ने दिलाई संविधान की शपथ

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र. (सतेन्द्र द्विवेदी) 77 वें गणतन्त्र दिवस समारोह के अवसर पर कलेक्ट्रेट भवन पर परम्परागत रूप से जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. द्वारा प्रातः 8ः30 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। ध्वजारोहण के बाद सामूहिक राष्ट्रगान जन-गण-मन का गायन हुआ। इसके बाद राष्ट्रीय संकल्प को पढ़ा गया जिसे उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोहराया। इसके बाद पुलिस के जवानों ने जिलाधिकारी को सलामी दी। ध्वजारोहण कार्यक्रम के अवसर पर अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेन्द्र कुमार मौर्य, व कलेक्ट्रेट परिवार के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। 


ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात कलेक्ट्रेट सभागार में गोष्ठी का आयोजन किया गया। रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, मीडिया प्रतिनिधियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होने कहा कि सभी लोग मिलकर कार्य करे। आजादी के बाद देश का संविधान बना, 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद बहुत से देश आजाद हुए। भारत देश का अपना संविधान लागू हुआ। भारत देश की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। हमारा देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। 


पूरे विश्व में भारत के लोग बड़ी कम्पनियों में अध्यक्ष, सीईओ के पद काम कर रहे है। हम सभी लोगो को गरीबों की सहायता करना चाहिए। हमे देश की सेवा करने का अवसर मिला है। गणतन्त्र दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है। अपने पटल पर आने वाले किसी भी व्यक्ति को परेशान न करे, सबका काम करें। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बारे में अपने बच्चों को बताये। जिलाधिकारी ने पुनः गणतन्त्र दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक ज्ञान प्रकाश, एडवोकेट सत्यदेव सिंह आदि लोगों ने गणतन्त्र दिवस के अवसर पर अपने विचार साझा किये। 


कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ प्रेम सागर चौधरी द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मन्दिर इन्टर कालेज के छात्रों को पुरस्कार दिया। इस कार्यक्रम के पश्चात पुलिस लाइन में आयोजित गणतन्त्र समारोह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने ध्वजारोहण करके पुलिस परेड की सलामी ली। पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन द्वारा गुव्वारे उड़ाये गये। जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक एवं उनकी पूरी टीम को बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि राष्ट्रीय प्रस्तवना देश के स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान एवं जीवन मूल्यों का सार है, यह हमे प्रगति पथ पर ले जायेगे। 


देश को आजाद कराने में वीर सपूतो ने अपना योगदान दिया उन्हें नमन किया। महिलाओं को जागरूक करने हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जनपद में डायल 112 द्वारा अच्छा प्रदर्शन किया जा रहा है। आपरेशन त्रिनेत्र के अन्तर्गत जनपद में 16 हजार से कैमरे लगाये गये है। शान्ति, सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए कार्य कर रही है। जनपद में आरक्षी के लिए बैरक, आवास का निर्माण कराया जा रहा है। गणतन्त्र दिवस कार्यक्रम के इस अवसर पर जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश, विकास भवन कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सिद्धार्थ विश्व विद्यालय में कुलपति द्वारा, ध्वजारोहण किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad