Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद न्यायाधीश ने की कमेन्ट्री



ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता में
जनपद न्यायाधीश ने की कमेन्ट्री

बस्ती, 26 जनवरी। गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर आयोजित ज्यूडिशियल इम्प्लाइज क्रिकेट प्रतियोगिता का मुकाबला अत्यंत रोमांचक रहा। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश द्वारा किया गया। फाइनल मुकाबला ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स एवं लीगल लायंस के मध्य खेला गया, जिसमें दर्शकों को आखिरी गेंद तक रोमांच देखने को मिला। 


ज्यूडिशियल स्ट्राइकर्स की ओर से कप्तान जैनेन्द्र यादव ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 4 छक्कों एवं 6 चौकों की सहायता से सर्वाधिक 61 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच घोषित किए गए। वहीं लीगल लायंस की तरफ से कप्तान अमित कुमार ने टीम के लिए सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया। मैच का निर्णय अंतिम ओवर में हुआ, जब लीगल लायंस को जीत के लिए 11 रन की आवश्यकता थी। अंतिम गेंद पर रफीक के बल्ले से निकले विजयी रन ने टीम को जीत दिलाई और मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मैन ऑफ़ द सीरीज  का खिताब योगेश प्रताप सिंह ने हासिल किया जिन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 196 रन बनाएं एवं 7 विकेट लिए। 


खास बात यह रही कि जिला जज ने स्वयं कमेंट्री की, जिसमें सहयोगी कमेंटेटर के रूप में प्रमोद कुमार गिरी, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने भी अपनी भूमिका निभाई। इस अवसर पर मुख्य दंडाधिकारी आशीष राय, सिविल जज (सी0 डी0) संदीप, सिविल जज तनय आकाश, सिविल जज पीयूष कुमार, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव, केंद्रीय नाजिर अमित श्रीवास्तव, सिविल बार अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बार मंत्री मारुत शुक्ल, सहित अनेक अधिवक्ता तथा जिला एवं सत्र न्यायालय के कर्मचारी उपस्थित रहे। मैच में अंपायर की भूमिका जय प्रकाश सिंह एवं अमित कुमार द्वारा निभाई गई। आयोजन समिति की ओर से भागवत शुक्ल, जैनेन्द्र कुमार यादव एवं सहयोगी आदर्श श्रीवास्तव, उमेश, संदीप शुक्ल, अरुण मौर्य, रजवंत सिंह, नियाज़ अहमद, विनय तिवारी, कमल, शिवम तिवारी, सचिन ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों एवं दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad