Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विशुनपुरवा चौकी के निकट मिली सड़ी गली लाश, पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल



विशुनपुरवा चौकी के निकट मिली सड़ी गली लाश,
पुलिसिंग पर उठ रहे सवाल

रूधौली, बस्ती। रुधौली थाना क्षेत्र अंतर्गत विशुनपुरवा पुलिस चौकी के समीप बुधवार की शाम बस्ती बांसी मुख्य मार्ग पर स्थित एक पुलिया के नीचे पानी व जलकुंभी के बीच एक अज्ञात व्यक्ति का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था और काफी दिनों पुराना प्रतीत हो रहा है। पानी में पड़े रहने और जानवरों द्वारा नोचे जाने की आशंका जताई जा रही है।


फिलहाल शव की पहचान नही हो पाई है। सूचना मिलते ही रुधौली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेजा। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि आज 07 जनवरी 2026 को समय लगभग रात्रि 09ः00 बजे पुलिया के नीचे शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस चौकी के बेहद नजदीक शव मिलने से पुलिस की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। आपको याद दिला दें इसी चौकी क्षेत्र मे 6 माह पहले भी एक लाश मिली थी जिसका खुलासा आज तक नही हुआ।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad