Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Gorakhpur. प्रेमी ने किडनैप कर किया दुष्कर्म, होटल मैनेजर, मालिक ने भी उठाया फायदा



प्रेमी ने किडनैप कर किया दुष्कर्म,
होटल मैनेजर, मालिक ने भी उठाया फायदा

गोरखपुर, उ.प्र.। गोरखपुर मे एक प्रेमी ने 13 साल की लड़की का किडनैप कर होटल में तीन दिन तक उसके साथ दष्कर्म किया और बाद में उसे होटल मे छोड़कर भाग गया। लडकी को अकेला पाकर होटल मालिक और मैनेजर ने भी उसकी इज्जत लूटी और इसके बाद स्पा सेन्टर को बेंच दिया। गोरखपुर पुलिस ने पहली जनवरी को गायब हुई लड़की को एक होटल से 20 दिन बाद बरामद किया। 


गोरखनाथ थाना क्षेत्र से नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसे बेचने और बंधक बनाने के मामले में पुलिस ने लड़की के बयान के आधार पर रेप की धारा बढ़ा दी है। इस मामले में लड़की के इंस्टाग्राम दोस्त और स्पा नेटवर्क से जुड़े पिपराइच के आदित्य को गिरफ्तार किया गया है। इधर, गोरखनाथ के थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उनकी जगह गुलरिहा के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह को गोरखनाथ की जिम्मेदारी दी गई है। 


लड़की ने मेडिकल कराने से इनकार कर दिया था। इसलिए उसके बयान के आधार पर इस केस में रेप की धारा बढ़ाई गई है। पुलिस की पूछताछ में कई और लोगों के नाम भी सामने आए हैं। अब उनकी तलाश चल रही है। इसके साथ ही कई होटल जांच के दायरे मे हैं जहां किशोरी को ले जाया गया था। इस मामले की जांच मे देह व्यापारके एक बड़े नेटवर्क का खुलासा होने की संभावना है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad