Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

एण्टी करप्शन टीम (Anti Curruption Team) ने 4 लाख रूपये रिश्वत लेते हुये दरोगा को दबोचा



एण्टी करप्शन टीम (Anti Curruption Team)
ने 4 लाख रूपये रिश्वत लेते हुये दरोगा को दबोचा

नेशनल डेस्कः किसी पुलिस वाले का आपने इस तरह चीखते चिल्लाते नही देखा होगा। दरआल ये मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है जहां एण्टी करप्शन टीम ने दरोगा गोविंदराजू को 4 लाख रूपये रिश्वत लेते हुये दबोच लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दरोगा बेंगलुरु के के.पी. अग्रहारा पुलिस स्टेशन में तैनात है। आरोप है कि उसने एक ठेकेदार से 5 लाख रूपये रिश्वत मांगी थी। 



एण्टी करप्शन टीम के मुताबिक अभी जांच की जा रही है कि इसमें वह अकेले शामिल था या फिर और भी पुलिस वाले शामिल थे। भ्रष्टाचार के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई ने पुलिस विभाग में हड़कंप मचा दिया है। दरअसल, पूरा मामला एक चिट फंड धोखाधड़ी से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, बिल्डर मोहम्मद अरकम ने इस संबंध में एक शिकायत दर्ज कराई थी. आरोप है कि इंस्पेक्टर गोविंदराजू ने इस केस में मदद करने या फिर बिल्डर को झूठे केस में न फंसाने के बदले 5 लाख रुपये की भारी-भरकम डिमांड रखी थी। 


भ्रष्ट अधिकारी ने डील के तहत 1 लाख रुपये पहले ही वसूल लिए थे। लेकिन उसकी लालच खत्म नहीं हो रही थी. वह बाकी बचे 4 लाख रुपये के लिए लगातार दबाव बना रहा था। परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी जानकारी एण्टी करप्शन टीम को दी। टीम ने दरोगा को रंगे हाथों गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। ठेकेदार ने जैसे ही उसे रिश्वत के 4 लाख रूपये दिये टीम ने उसे दबोच लिया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad