Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डाक विभाग (India Post) में 28,740 पदों पर मेरिट के आधार पर होगी भर्ती



डाक विभाग (India Post) में
28,740 पदों पर मेरिट के आधार पर होगी भर्ती

नेशनल डेस्कः सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे 10वीं पास युवाओं के लिए डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक के पदों पर बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। 28,740 पदों पर बिना परीक्षा मेरिट के आधार पर चयन होगा। इनमें ब्रांच पोस्टमास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और डाक सेवक जैसे पद शामिल हैं। आवेदन 31 जनवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेंगे। 


इस भर्ती अभियान के तहत देशभर के 23 पोस्टल सर्किलों में 28 हजार से ज्यादा पदों को भरा जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए किसी खास योग्यता की जरूरत नहीं है। आपको बस टेंथ पास होना चाहिए। वो भी किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से. एक शर्त केवल इतनी है कि आपको मैथ्स और इंग्लिश में पास होना चाहिए. एज लिमिट है 18 से 49 साल. रिजर्व कैटेगरी को सरकारी नियमों के अनुसार एज में छूट भी मिलेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad