Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा विधायक रोक रहे अपने ही सरकार के मंत्री का रास्ता, सामने आया नमामि गंगे (Namami Gange) योजना का फर्जीवाड़ा



भाजपा विधायक रोक रहे अपने ही सरकार के मंत्री का रास्ता, सामने आया नमामि गंगे (Namami Gange) योजना का फर्जीवाड़ा
यूपी डेस्कः बीजेपी ने पिछले नौ साल में धरातल पर कोई काम नहीं किया जाति धर्म के आधार पर जनता मे दूरियां पैदा की गईं। जनता में गुस्सा लाजिमी है। हालत ये है कि अब आपस में ही जूतम पैंजार हो रही है। महोबा से भाजपा के विधायक ब्रजभूषण राजपूत भाजपा राज में फैले भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़े की पोल खोल रहे हैं। 



उन्होने कहा नमामि गंगे योजना 6 साल से चल रही, लेकिन अभी तक काम पूरे नहीं हुए। गांवों में सड़कें खुदी पड़ी हैं। पाइप लाइन और टंकियों में लीकेज हैं। मंत्री अगर काम नहीं करेंगे तो हम उन्हे छोड़ेंगे नहीं। यूपी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे विधायक ने 100 ग्राम प्रधानों के साथ मिलकर उनका रास्ता रोक लिया। 30 कार और 20 बाइकें मंत्री के काफिले के सामने खड़ी कर दी। चरखारी विधायक ने मंत्री से अपनी विधानसभा के 100 गांवों में पानी न पहुंचने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत न होने पर नाराजगी जताई। 


कहने लगे कि जिले के 90 प्रतिशत गांवों के लोग मुझसे पूछते हैं। मैं क्या जवाब दूं? मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा अफसर मेरे साथ हैं। अगर कहीं सड़कें खुदी हैं और पानी नहीं मिल रहा है तो अफसरों को सस्पेंड कर दूंगा। इतना कहकर मंत्री स्वतंत्र देव नाराज ग्राम प्रधानों को धक्का देते हुए आगे बढ़ गये। इस दौरान लोग कहते रहे कि ’नेता गिरी नहीं चलेगी’। स्वतंत्र देव अपनी गाड़ी में बैठ गए भी विधायक और मंत्री के बीच बहस हुई। लोग नारेबाजी करते रहे। इस मुद्दे पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने कहा- भाजपा के ही विधायक द्वारा, अपनी ही सरकार के मंत्री को बंधक बनाना दर्शाता है कि भाजपा सरकार के विधायक अगले चुनाव में हारने वाले हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

RENTAL

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad