Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डीएम एसपी ने रूधौली मे की जनसुनवाई, 08 निस्तारित



डीएम एसपी ने रूधौली मे की
जनसुनवाई (public hearing). 08 निस्तारित

बस्ती, 21 फरवरी। रुधौली तहसील में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कृतिका ज्योत्सना एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह की अध्यक्षता में आमजन के समस्याओं की सुनवाई की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी शिकायतों के साथ बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 53 मामले दर्ज किए गए।


इनमें से 08 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। विभागवार प्राप्त शिकायतों में राजस्व के 30, पुलिस के 05, विकास के 02, विद्युत के 07, वन का 01 तथा पीडब्ल्यूडी, कृषि, समाज कल्याण एवं नगर पंचायत के 02-02 मामले शामिल रहे। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि तहसील दिवस शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 


लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को नियमित अनुश्रवण करने तथा गंभीर मामलों में मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी ने तहसील स्थित न्यायालय परिसर का औचक निरीक्षण कर लंबित वादों की समीक्षा की। इस दौरान अभिलेखों के रख-रखाव एवं साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी रुधौली मनोज प्रकाश, तहसीलदार डॉ. रवि यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, पुलिस इंस्पेक्टर संजय दुबे, खाद्य निरीक्षक प्रवीन कुमार, एमओआईसी आनंद मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

NAVYUG MEDICAL CENTRE

Bottom Ad