कहां गये यूपी से लापता 1,08,300 लोग
Where have the 1,08,300 people missing from UP gone?
यूपी डेस्कः इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश में गुमशुदा व्यक्तियों के संबंध में दर्ज याचिका पर गुरुवार को सुनवाई की। न्यायालय ने संबंधित विभागों से सभी आंकड़े और रिकॉर्ड तलब किए हैं। अगली सुनवाई 23 मार्च को होगी। कोर्ट ने अपर मुख्य सचिव गृह और पुलिस महानिदेशक को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के समय उपस्थित रहने का आदेश दिया है।
यह आदेश न्यायमूर्ति अब्दुल मोईन और न्यायमूर्ति बबीता रानी की पीठ ने विक्रमा प्रसाद द्वारा दायर याचिका पर पारित किया। लखनऊ के चिनहट क्षेत्र में रहने वाले याची अदालत को बताया कि उसका बेटा जुलाई 2024 में लापता हो गया था। इस संबंध में उसने चिनहट थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन पुलिस की ओर से कोई प्रभावी या संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। अपर मुख्य सचिव द्वारा दाखिल शपथ पत्र में बताया गया कि 1 जनवरी 2024 से 18 जनवरी 2026 तक पुलिस में दर्ज सूचनाओं के अनुसार 1,08,300 लोग लापता हुए हैं। शपथपत्र में यह भी बताया गया कि इन लापता व्यक्तियों में से मात्र 9,700 लोगों का ही पता चल सका है। न्यायालय ने इन आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यह दर्शाता है कि गुमशुदा लोगों के संबंध में संबंधित अधिकारियों का कार्य संतोषजनक नहीं है।
















Post a Comment
0 Comments