Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

चाइनीज मांझे से मौत पर सीएम गंभीर, दर्ज होगा हत्या का मुकदमा CM serious over death due to Chinese manjha



चाइनीज मांझे से मौत पर सीएम गंभीर, दर्ज होगा हत्या का मुकदमा
CM serious over death due to Chinese manjha
बस्ती, 06 फरवरी। बुधवार को चाइनीज मांझे की चपेट मे आये एमआर की मौत हो गई। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मामले को गंभीरता से लिया है। उन्होने पूरे प्रदेश में जिलेवार छापेमारी कर चाइनीज मांझों को जब्त करने का आदेश दिया है। उन्होने अफसरों से पूछा है प्रतिबंध के बावजूद उत्तर प्रदेश में चाइनीज मांझे की बिक्री कैसे हो रही है। 



उन्होने कहा चाइनीज मांझे से अब किसी की मौत होगी तो हत्या का केस दर्ज जिम्मेदारों के खिलाफ कार्यवाही की जाये। आपको बता दें 04 फरवरी को एमआर 33 वर्षीय के मोहम्मद शोएब की मौत हो गई थी। घटना बाजारखाला थाना क्षेत्र के हैदरगंज फ्लाईओवर की है। 14 जनवरी को जौनपुर मे चाइनीज मांझे की चपेट मे आने से एक डाक्टर की मौत हो गई थी। यूपी में बीते एक साल में चाइनीज मांझे के चलते 8 लोग अपनी जांन गंवा चुके हैं। लखनऊ वेस्ट डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अब चाइनीज मांझे से होने वाली घटनाओं में हत्या का केस दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग घर में ही पतंग के धागे को बदलकर खतरनाक बना रहे हैं। पुलिस इस पर इंटेलिजेंस बढ़ाएगी, मुखबिर तैनात करेगी और माता-पिता से भी बात करेगी ताकि बच्चों को सुरक्षित रखा जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad