Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धूमधाम से मना राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 61 वां स्थापना दिवस



धूमधाम से मना राज्य कर्मचारी
संयुक्त परिषद का 61 वां स्थापना दिवस

बस्ती, 27 फरवरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद का 61 वां स्थापना दिवस प्रेस क्लब सभागार में उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर परिषद अध्यक्ष मस्तराम वर्मा के संयोजन में परिषद के सेवा निवृत्त कर्मचारी नेताओं को अंग वस्त्र, प्रशस्ति-पत्र भेंटकर फूल मालाओं के साथ सम्मानित किया गया। परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष राम अधार पाल ने स्वर्गीय बी.एन. सिंह, पी.एन. शुक्ल का स्मरण करते हुये कहा कि आज कर्मचारियों को जो सुविधायें प्राप्त हो रही हैं उसके पीछे हमारे पूर्वज नेताओं के संघर्षो का लम्बा इतिहास है। 


परिषद के जिला मंत्री तौलू प्रसाद ने कहा कि पिछले 60 वर्षो में अनेक आन्दोलन किये गये, कर्मचारी नेता जेल, गये लाठियां खाई, बर्खास्त हुये किन्तु अपने मुद्दों से पीछे नहीं हटे। ऐसे महान नेताओं से प्रेरणा लेकर हमें पुरानी पेंशन नीति बहाल करने की मांग को लेकर एकजुटता बनाये रखनी होगी, यही पूर्वज नेताओं के प्रति भी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मुख्य अतिथि मुख्य कोषाधिकारी अशोक कुमार प्रजापति ने कहा कि सेवारत और सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने परिवार के हैं। इन्हें सम्मानित करना बड़ा अवसर है। 


कार्यक्रम में कोषागार कर्मचारी संघ अध्यक्ष अखिलेश पाठक, पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष अजय आर्य, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के मंत्री आशीष कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ अध्यक्ष अरूणेश पाल, ग्राम विकास अधिकारी संघ मंत्री सुधीर सिंह, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अध्यक्ष ई0 अभिषेक सिंह, ग्राम विकास अधिकारी संघ के मण्डल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, ट्यूबेल टेक्निकल इम्पलाइज एसोसिएशन अध्यक्ष सन्तोष राव, ई. राजेश श्रीवास्तव, राजस्व निरीक्षक संघ अध्यक्ष अजय सिंह, बोरिंग टेक्निशियन लघु सिंचाई अध्यक्ष सुभाष पाण्डेय, ड्राइंग स्टाफ एसोसिएशन अध्यक्ष शीतल गुप्ता, श्रीमती मंजू सिंह पाल की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad