मोबाइल गेम खेलने का था नशा, पिता के मना करने
पर तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से कूंदकर किया सुसाइड
यूपी डेस्कः गाजियाबाद में तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल की बालकनी से कूदकर सुसाइड कर लिया। घटना बुधवार की है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मंगलवार रात 2 बजे तीनों बच्चियों ने कमरे को अंदर से बंद किया, फिर एक-एक करके बालकनी से छलांग लगा दी। इनकी पहचान 16 वर्षीय निशिका, 14 वर्षीय प्राची और 12 साल की पाखी के रूप मे हुई। इनके पिता चेतन गुर्जर ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग का काम करते हैं।
वह मूल रूप से दिल्ली के खजूरी के रहने वाले हैं। परिवार में 2 पत्नियां, 7 साल का बेटा और चार बच्चियां थीं। साथ में साली भी रहती है जिससे उन्होने शादी की थी। पिता के मुताबिक, तीनों बेटियों को मोबाइल पर गेम खेलने की आदत थी। वे हर वक्त एक साथ रहती थीं। एक साथ नहाती थीं और टॉयलेट जाती थीं। इन्हे गेम की ऐसी आदत पड़ी थी इन्होने स्कूल छोड़ दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि पिता ने उन्हें गेम खेलने से मना किया और फटकार लगाई। इसके बाद बेटियों ने खौफनाक कदम उठाया। इनके कमरे से 8 पन्ने का सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
















Post a Comment
0 Comments