वाराणसी में एसटीएफ ने ढेर किया बनारसी यादव को,
सुपारी किलर से कराई थी रियल इस्टेट कारोबारी की हत्या
यूपी डेस्कः वाराणसी में रियल एस्टेट कारोबारी की सुपारी देकर हत्या करवाने वाला बनारसी यादव चौबेपुर रोड पर एनकाउंटर में मारा गया। इनपुट के आधार पर एसटीएफ ने उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने उसे सरेंडर करने को कहा, लेकिन उसने फायरिंग कर दी। दो सिपाही बाल-बाल बचे। इसके बाद एसटीएफ जवाबी फायरिंग करते हुये बदमाश की ओर बढ़े। बनारसी और जवानों के बीच आमने-सामने 5 राउंड फायरिंग हुई। दो गोलियां बनारसी को लगीं। घायलावस्था में उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने बनारसी को मृत घोषित कर दिया। बनारसी के पास से दो पिस्टल और कारतूस मिले हैं।
वाराणसी में एसटीएफ ने ढेर किया बनारसी यादव को, सुपारी किलर से कराई थी रियल इस्टेट कारोबारी की हत्या
February 04, 2026
0
Tags
















Post a Comment
0 Comments