Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti News: संदिग्ध हालत मे मिली युवक की लाश



Basti News: संदिग्ध हालत मे मिली युवक की लाश
बस्ती, 01 फरवरी। कलवारी थाना क्षेत्र के चिलवनिया गांव में जगदीश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी उम्र करीब 25 वर्ष बताई गई है। सूचना मिलने पर थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह और गायघाट चौकी प्रभारी राकेश मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी पूछताछ की। फॉरेंसिक टीम भी घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किया।


पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जगदीश शनिवार रात भोजन करने के बाद सोने गया था, लेकिन रविवार भोर में घर की महिलाओं ने देखा वह वहां नही था। ग्रामीणों ने घर से लगभग सौ मीटर दूर झाड़ियों में स्थित एक बेल के पेड़ के पास उसका शव देखा। परिजनों ने बताया कि जगदीश कृषि से स्नातक था। वह पूर्व में मुंडेरवा चीनी मिल में गन्ना पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत था। करीब डेढ़ वर्ष पहले उसका स्थानांतरण पिपराइच हो गया था, जिसके बाद उसने नौकरी छोड़ दी और घर पर ही रहने लगा। वह छह भाइयों में पांचवें नंबर पर था और अविवाहित था। थाना अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।


बस्ती जिले में आत्महत्या

बस्ती जिले में साल 2021 में 44 पुरूष, 26 महिलायें (योग 70), 2022 में 64 पुरूष 41 महिलायें (योग 105), 2023 में 56 पुरूष 39 महिलायें (योग 95), 2024 में 59 पुरूष 43 महिलायें (योग 102), तथा 2025 में 21 नवम्बर तक 53 पुरूषों तथा 45 महिलाओं (योग 98), ने निराश होकर अपनी जीवनलीला खत्म कर लिया। जोड़ने पर 2021 से 21 नवम्बर 2025 तक यह संख्या कुल 470 होती है। इनमे 276 पुरूष तथा 194 (योग 470), महिलायें हैं। ये आंकड़े बढ़ते हुये क्रम मे हैं जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad