Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Basti: एक अरब पांच करोड़ की लागत से चमकेगी शहर की सूरत



Basti: एक अरब पांच करोड़ की लागत से चमकेगी शहर की सूरत
बस्ती, 01 मार्च।
शनिवार को नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक पालिका सभागार में अध्यक्ष नेहा वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपये का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्व सम्मत से पारित किया गया। अध्यक्ष नेहा वर्मा कहा कि जो प्रस्ताव बोर्ड की बैठक में आये हैं, जन अपेक्षा और सभासदों की मंशा के अनुसार महापुरूषों की प्रतिमाआेंं, पार्कों का निर्माण चरणबद्ध ढंग से पूरा कराया जायेगा।


अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने वित्तीय वर्ष 2026-2027 का बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। वित्तीय वर्ष  में निजी श्रोतों से तथा शासकीय अनुदान के माध्यम से कुल आय एक सौ पाँच करोड तेईस लाख ग्यारह हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र तथा व्यय एक सौ पाच करोड सत्रह लाख सतहत्तर हजार रूपया मात्र प्राविधानित है। जिसके अनुसार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के अन्त में पाँच लाख चौतीस हजार आठ सौ बासठ रूपया मात्र बचत होना प्रस्तावित है। इस प्रकार वित्तीय वर्ष 2026-2027 के लिए तैयार किया गया सन्तुलित बजट पालिका सदन के समक्ष विचारार्थ एवं अनुमोदन हेतु प्रस्तुत किया गया जिसे सदन के सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से पारित कर दिया गया।


सदन के समक्ष नगरीय पेयजल व्यवस्था को सुदृढ किये जाने, वार्डो की गलियों में लगे खराब पडे पथ प्रकाश बिन्दुओं को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराये जाने तथा नया एल०ई०डी० सेट लगाये जाने, मोहल्ला गडगोडिया में सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने की स्वीकृति प्रदान किया गया। पालिका की आय बढ़ाने के उददेश्य सदन के समक्ष शास्त्री चौक की पार्किगं बनाये जाने पर विचार, नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन तथा यूजर चार्ज (प्रयोगता प्रभार) उपविधि की स्वीकृति प्रदान किया गया। 


सभासद श्रीमती मंजू श्रीवास्तव द्वारा विवेकानन्द कालोनी रौतापार में सरकारी तालाब का सुन्दरीकरण करवाते हुए बच्चों के खेलकूद के लिए पार्क के निमएार् के संदर्भ में अधिशासी अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि जिस भूमि पर पार्क बनाया जाना है वह पालिका स्वामित्व की नहीं है इसके लिए राजस्व विभाग से पत्राचार किया जा रहा है। बैठक में सभासद अमरावती देवी, राजन ठाकुर, रोली, इन्द्रावती देवी, विद्यावती देवी, ममता, रवीन्द्र कुमार, मोहम्मद इदरीस, मुहम्मद अयूब, दिनेश गुप्ता, निर्मला देवी, श्रीमती मन्जू श्रीवास्तव, पंकज कुमार चौधरी, बैजन्ती सिंह, अर्चना जलकल अभियन्ता, अवर अभियन्ता (सिविल), अवधेश कुमार सफाई निरीक्षक, आदि कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad