Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Theft: बिजनौर मे दामाद ने सुसराल मे की करोड़ों की चोरी, 4 गिरफ्तार



Theft: बिजनौर मे दामाद ने
सुसराल मे की करोड़ों की चोरी, 4 गिरफ्तार
जिला संवाददाता, बिजनौर, (फैसल खान) नहटौर इलाके मे एक दामाद ने अपने ही ससुराल वालों को जहरीली चाय पिलाकर करोड़ों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी दामाद, उसके 2 भाइयों और एक सुनार सहित 4 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। स्थानीय व्यापारी संतोष वर्मा ने पुलिस को आपबीती सुनाई। 


पीड़ित के मुताबिक उनके घर में उनका दामाद नवीन चौहान अपने परिवार के साथ रहता था। 25 फरवरी की रात, नवीन ने ससुर, सास और अपनी ही पत्नी की चाय में नशीली गोलियां मिला दीं। जैसे ही पूरा परिवार बेहोश हुआ, नवीन ने ससुर के तकिए के नीचे से चाबियां चुराईं और घर में रखे भारी मात्रा में सोने के जेवर और करीब 40 किलो चांदी पर हाथ साफ कर दिया। 


एएसपी ग्रामीण प्रकाश कुमार के मुताबिक, पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को बेगराजपुर बस स्टैंड से आरोपी नवीन चौहान, उसके भाई कुणाल और साथी शिवम चौहान को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान नवीन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने चोरी की 23.5 किलो चांदी को शिवम सैनी नाम के एक सुनार को 23 लाख रुपये में बेच दिया था। सुनार ने पकड़े जाने के डर से चांदी को पिघलाकर बार (ईंट) बना दिया था। पुलिस ने सुनार को भी गिरफ्तार कर लिया है, जिसने नवीन को एडवांस के तौर पर 5.30 लाख रुपये और सोने के बिस्किट दिए थे।


बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के पास से सोनाः 2.173 किलोग्राम सोने के गहने, 50 ग्राम का बिस्किट और 10 ग्राम का सिक्का, कैशः 2.80 लाख रुपए, नशीली दवाएंः आरोपियों के पास से 4 नशीली गोलियां बरामद की गईं।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

LITTLE FLOWERS

Bottom Ad