न.पा. अध्यक्ष ने किया एफ.एस.टी.पी. का उद्घाटन,
वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरे का निस्तारण
बस्ती, 14 फरवरी। शुक्रवार को नगर पालिका परिषद अध्यक्ष नेहा वर्मा ने सिविल लाइन छोटी चांदमारी के निकट एफ.एस.टी.पी. ‘फीकल स्लड्ज ट्रीटमेंट प्लांट’ का विधिवत उद्घाटन किया गया। कहा कि आम जनमानस को संक्रामक रोगों से सुरक्षित रखने और शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में यह एक बड़ा कदम है।
नेहा वर्मा ने कहा कि हमारा लक्ष्य बस्ती को स्वच्छ और स्वस्थ बनाना है। इस प्लांट के जरिए हम वैज्ञानिक पद्धति से गंदगी का निस्तारण करेंगे, जिससे संक्रामक बीमारियों पर लगाम लगेगी। कहा कि अब मशीनों से कचरां का वैज्ञानिक निस्तारण होगा। इस प्लांट के शुरू होने से अब शहर से निकलने वाले फीकल स्लड्ज (सेप्टिक टैंक की गंदगी) का मशीनों के माध्यम से सुरक्षित और वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जाएगा। इससे न केवल गंदगी से मुक्ति मिलेगी, बल्कि जल प्रदूषण और बीमारियों के खतरे में भी भारी कमी आएगी।
नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका ने एक विशेष व्यवस्था शुरू की है। अब आम जनमानस टोल-फ्री नंबर 1533,14420 पर कॉल करके मशीन के माध्यम से अपने घरों के सेप्टिक टैंक की सफाई करवा सकते हैं। अब नागरिकों को निजी टैंकरों के भरोसे नहीं रहना होगा। नगर पालिका स्वयं 2300 की निर्धारित दर पर घरों से फीकल स्लड्ज कलेक्ट करने का कार्य करेगी। इस सुलभ सुविधा का उद्देश्य शहर के हर नागरिक को स्वच्छता के इस अभियान से जोड़ना है।

















Post a Comment
0 Comments