Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भगवान से कम नहीं माता पिता, उनका आदर कीजिये- अशोक श्रीवास्तव



भगवान से कम नहीं माता पिता,
उनका आदर कीजिये- अशोक श्रीवास्तव
Parents are no less than God, respect them - Ashok Srivastava
बस्ती, 16 फरवरी। श्रीधर मेमोरियल शिक्षा समिति के तहत संचालित ओरीजोत मोहल्ले मे स्थित संत आशाराम जी विद्यालय मे मातृ पितृ पूजन दिवस प्रेरणादायक वातावरण में मनाया गया। स्कूली बच्चों ने अपनी माता की विधि विधान से पूजा अर्चना की। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों और मां का बच्चों के प्रति स्नेह देख सभी की आखें नम हुईं। 



कार्यक्रम का संचालन कर रहे विशाल श्रीवास्तव ने कहा वेलेन्टाइन डे समाज के लिये अभिशाप है। इसके स्थान पर बापू ने मातृ पितृ पूजन दिवस के आयोजन की प्रेरणा देकर समूचे राष्ट्र को अपनी सनातन संस्कृति की ओर लौटने का संदेश दिया था। आज इसी कड़ी में पूरे देश में मातृ पितृ दिवसों के आयोजन हो रहे हैं। इससे पहले मुख्य अतिथि पत्रकार अशोक श्रीवास्तव एवं अनुराग शुक्ल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। 



अशोक श्रीवास्तव ने अपने सम्बोधन में कहा वह मां ही है जो बगैर बताये बच्चों का चेहरा पढ़ लेती है। वह मां ही होती है जो बच्चों के शरीर पर मामूली खरोंच से रो पड़ती है। माता पिता का स्थान भगवान से कम नही है। उनका आदर करना चाहिये, उनके भावनाओं की कद्र करनी चाहिये। माता पिता के लिये बच्चों से बड़ा कोई धन नही होता। उन्होने कहा “मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः” जैसी तुकबंदी केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि जीवन की दिशा दिखाने वाले मूल मंत्र रहे हैं। इन्हीं मूल्यों को पुनः जीवित करने के लिए मातृ-पितृ पूजन दिवस की परिकल्पना की गई।


अनुराग शुक्ल ने भारतीय संस्कारों पर प्रकाश डाला, कहा हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति कहीं और देखने को नही मिलती है। हमे अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोकर रखना होगा। मातृ पितृ पूजन दिवस पर स्कूल के मैनेजर बाबू राम केशरवानी, श्रीमती साधना श्रीवास्तव, श्रीमती संगीता मिश्रा, श्रीमती सिम्मी श्रीवास्तव, श्रीमती गीता उपाध्याय, श्रीमती शशि प्रभा, श्रीमती जागृति पाण्डेय, श्रीमती सरिता सिंह, सुश्री भावना श्रीवास्तव, योग वेदान्त समिति के अध्यक्ष गणेश दत्त पाण्डेय, परशुराम वर्मा, सत्यराम चौधरी आदि उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad