चन्द्रगुप्त प्रभावंश महिला महाविद्यालय मे
ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ इंट्रोडक्टरी कोर्स
Chandragupta Prabhavansh Women's College
बस्ती, 21 फरवरी। चंद्रगुप्त मौर्य प्रभावंश महिला महाविद्यालय मथौली बनकटी के परिसर में शनिवार को बीएड प्रतिभागियों का अनिवार्य स्पेशल इंट्रोडक्टरी कोर्स, ध्वजारोहण के साथ शुरू हुआ। महाविद्यालय के संस्थापक वंशराज मौर्य ने कहा कि विभागीय निर्देश के क्रम में यह परिचयात्मक कोर्स सभी के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण होता है। इससे प्रतिभागी लक्ष्य का निर्धारण कर उसे हासिल करने का हुनर पूरे अनुशासन में रहकर सीखता है।
प्रतिभागियों में प्रबंधन का हुनर विकसित होता है जो जीवन भर काम आता है। उन्होने प्रतिभागिं को शुभकामनायें दिया। प्रतिभागियों को प्रशिक्षक सत्या पाण्डेय, लीडर ट्रेंनर स्काउट डॉ कुलदीप सिंह, सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पाण्डेय ने कोर्स के पहले दिन नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत, स्काउट गाइड का संक्षिप्त परिचय, विभिन्न प्रकार की तालियों, टोली विधि, कैम्प फायर आदि के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्थापक वंशराज मौर्य, प्रबंधक डॉ अनिल कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष डॉ नीलम मौर्या, प्राचार्या डॉ अनिता मौर्या, डॉ ज्योति सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
















Post a Comment
0 Comments