Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर मे आयोजित हो रहा है भौतिक चिकित्सा (Physiotherapy) का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन



गोरखपुर मे आयोजित हो रहा है
भौतिक चिकित्सा 
(Physiotherapy) का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन

बस्ती, 20 फरवरी। भौतिक चिकित्सा का तीसरा राष्ट्रीय सम्मेलन 22 फरवरी को गोरखपुर में होने जा रहा है। इसमें पूरे देश से बड़ी संख्या में चिकित्सक हिस्सा ले रहे हैं। इस सम्मेलन में शोध पत्र और अन्य चिकित्सा विधि के नवीनतम उपयोग और मरीजों पर इसके प्रभाव को लेकर विस्तार से चर्चा किया जाएगा। भौतिक चिकित्सा विधि के विशेषज्ञ विभिन्न राज्यों से आ रहे हैं।


उक्त जानकारी डॉ अमित शर्मा वरिष्ठ फिजियो सचिव एवं प्रदेश प्रभारी पूर्वांचल फिजियोथैरेपी वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दिया और कहा कि यह आयोजन चिकित्सा के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगा। इस कार्यक्रम में सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया है इसके साथ ही कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय प्राचार्य गोरखपुर मेडिकल कॉलेज केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री सहित तमाम लोगों को अतिथि के तौर पर बुलाया गया है। आयोजन को सफल बनाने के लिए डॉ राकेश सिंह और उनकी पूरी टीम लगातार प्रयास कर रही है। निश्चित तौर पर यह आयोजन शानदार होगा और रोगियों के लिए लाभदायक होगा।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad