Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

न्याय संवाद यात्रा में किसान कांग्रेस ने गिनाई भाजपा सरकार की नाकामियां, कहा आ रहा है उखाड़ फेंकने का वक्त Justice Dialogue Tour



न्याय संवाद यात्रा में किसान कांग्रेस ने गिनाई भाजपा सरकार की नाकामियां, कहा आ रहा है उखाड़ फेंकने का वक्त
Justice Dialogue Tour
बस्ती, 22 फरवरी। रूधौली कस्बे मे किसान कांग्रेस के तत्वानधान में रविवार को जिलाध्यक्ष कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता मे न्याय संवाद यात्रा निकली गई। इस दौरान पत्रक बांटे गये और पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सरकार की नाकामियां गिनाते हुये कहा कि संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर सरकार ने जनता मे उसने प्रति भरोसा कमजोर कर दिया।


किसान कांग्रेस के पूर्वी जोन अध्यक्ष रामभवन शुक्ल ने कहा देशवासियों को पता चल गया है कि संवैधानिक संस्थाओं को सरकार ने निजी हित साधने के लिये इस्तेमाल किया है। विपक्षी नेताओं को डराने, उनका राजनीतिक कीरयर खराब करने मे भाजपा ने कोई कसर नही छोड़ा। जनता की ताकत सशक्त बनाने वाले सूचना के अधिकार को कमजोर करने के उपरान्त मनरेगा को भी खत्म करने का षडयंत्र रच डाला। जिलाध्यक्ष कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा किसानों और मजदूर के विरोध में फैसले लेने वाली सरकार को उखाड़ कर ही जनता दम लेगी।


किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अमित प्रताप सिंह ने कहा कि भारत जैसे देश में किसान हितों की अनदेखी कर सत्ता में बने रहना असंभव है। जो किसान देश की 140 करोड़ जनता के लिये अन्न उगा सकता है वह देश की घमंडी व संविधान विरोधी सरकार को उखाड़ने की भी कूवत रखता है। आने वाला चुनाव बतायेगा किसान व मतजदूर विरोधी सरकार की उम्र भारत मे कितनी होती है। किसान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव महेंद्र नाथ यादव, रमाकांत पांडे, रविंद्र कुमार बिंद चौधरी एवं तमाम पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad