बस्ती मे अनिश्चितकालीन धरना जारी, UGC वापस ले सरकार|
बस्ती, 20 फरवरी। एक ही मांग है UGC की नई गाइडलाइन वापस हो। चुनावी लाभ के लिये छात्रों को जाति, वर्ग में बांटने का सरकार षड़यंत्र कर रही है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नही किया जायेगा। यह कहना है मेधा पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता दीनदयाल तिवारी का। वे अपने समर्थको के साथ यूजीसी का नया कानून वापस लिये जाने की मांग को लेकर 10 दिन से धरने पर हैं।
बीडीए परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना दे रहे दीनदयाल तिवारी ने कहा आन्दोलन निर्णायक है, जब तक यूजीसी के नये नियम वापस नही होंगे चरणबद्ध आन्दोलन जारी रहेगा। मेधा पार्टी के युवा प्रदेश अध्यक्ष रूद्र आदर्श पाण्डेय यूजीसी की नई गाइडलाइन ने वर्ग संघर्ष की स्थिति पैदा कर दिया है। हिन्दू आपस मे लड़ रहे हैं कल तक जो एक साथ थे उनमे आपस मे ही नफरत पैदा कर दी गई। यूजीसी से सरकार को कोंई फायदा नही होने वाला है, लेकिन इससे जो नुकसान हो रहा है उसका अंदाजा सरकार को नही है। उन्होने समर्थकों के प्रति आभार जताया।
















Post a Comment
0 Comments