अपहरण के मामले में दो वांछित गिरफ्तार
बस्ती, 05 फरवरी। पैकोलिया थाने की पुलिस टीम ने अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे मे कार्यवाही करते हुये दो वांछित अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त वाहन के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान हरैया थाना क्षेत्र के अजगर निवासी सुरेंद्र उर्फ मुन्ना चौधरी पुत्र परशुराम चौधरी तथा छावनी थाना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी रामप्रीत पुत्र जगदत्त वर्मा के रूप मे हुई।
पूरा मामला
29 जनवरी 2026 को थाना पैकोलिया पर पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि हरिकेश यादव पुत्र स्व0 माताप्रसाद यादव निवासी पूरे बेचू मोईलिया थाना हरैया जनपद बस्ती उम्र करीब 28 वर्ष गाड़ी धुलवाने इसी थाना क्षेत्र के हंसीनाबाद गये थे। आरोपी वहां गाड़ी से आए और किडनैप करके किसी भट्ठे पर ले गये, वहां उसे मारा पीटा गया। आरोपी को गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक पैकोलिया कृष्ण कुमार साहू और उनकी टीम का योगदान रहा।















Post a Comment
0 Comments