Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सोंनहा क्षेत्र से तीन छात्रायें लापता, (Missing)


सोंनहा क्षेत्र से तीन छात्रायें लापता, (Missing)
बस्ती, 05 फरवरी। सोनहा थाना क्षेत्र से तीन छात्रायें लापता हो गईं। वे बुधवार को परीक्षा देने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इस घटना को लेकर तरह तमरह की आशंकायें व्यक्त की जा रही हैं। लापता छात्राएं संत कबीर शंकर दास इंटर कॉलेज, मोहम्मद नगर की छात्राएं हैं। इनमें दो 11 वीं और एक 7 वीं की छात्रा है। छात्राओं के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 



मजबूर होकर परिजनों ने सोनहा पुलिस को सूचना दी। स्थानीय पुलिस और सीओ रुधौली कुलदीप यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीओ कुलदीप यादव ने बताया कि पुलिस सर्विलांस के सहारे लड़कियों का लोकेशन ट्रेस कर रही है। शीघ्र ही सच्चाई सामने आयेगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad