रूधौली में ट्रैक्टर की चपेट मे आये साइकिल सवार किशोर की मौत
Teenage cyclist dies
रुधौली, 13 फरवरी। नगर पंचायत क्षेत्र के गिधार मोहल्ले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर शिवम गुप्ता पुत्र बबलू गुप्ता की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार शिवम साइकिल से कहीं जा रहा था, तभी रास्ते में एक ट्रैक्टर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्यवाही शुरू की। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्रशासन से मांग की जा रही है कि दोषी वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।
रूधौली में ट्रैक्टर की चपेट मे आये साइकिल सवार किशोर की मौत Teenage cyclist dies
February 13, 2026
0
Tags













Post a Comment
0 Comments