Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शराब घोटाला मामले मे आप नेताओं के दोषमुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

मिठाइयां खिलाते आप कार्यकर्ता


शराब घोटाला मामले मे आप नेताओं के
दोषमुक्त होने पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई 

बस्ती, 28 फरवरी। कथित शराब घोटाले के मामले में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल, पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ ही 23 लोगों को को कोर्ट द्वारा बरी किये जाने के फैसले से कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। शनिवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा के नेतृत्व में पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौक पर एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर खुशियों को साझा किया।


आप जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल ने कहा कि  भाजपा सरकार द्वारा लगाए गए आरोप असत्य साबित हुए और  न्यायालय ने केजरीवाल को बाइज्जत बरी किया। उन्होंने  कहा कि आने वाले समय में देश की राजनीति में केजरीवाल एक मजबूत विकल्प के रूप में उभरेंगे। कहा कि पार्टी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में जिला महासचिव चन्द्रभान कन्नौजिया, उमेश शर्मा, डीएन शास्त्री, लक्ष्मी यादव, शेषपाल चौधरी, राम सजन सूर्यबंशी, वीरेन्द्र यादव, अब्दुल कयूम के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारी,ं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad