Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे सड़क हादसे मे सदर विधायक के भांजे की मौत Accident

बस्ती मे सड़क हादसे मे सदर विधायक के भांजे की मौत
बस्ती, 28 फरवरी। रूधौली थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दासिया गांव के पास बांसी से बस्ती की ओर जा रही तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे गड्ढे में पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चालक अंदर ही फंस गया।


घायल चालक की पहचान गौर थाना क्षेत्र के सेहरिया गांव निवासी शैलेश कुमार यादव पुत्र प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार अचानक अनियंत्रित हुई और देखते ही देखते पलट गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कड़ी मशक्कत के बाद घायल को कार से बाहर निकाला गया और तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूधौली ले जाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया है, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को कब्जे में ले लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शैलेश यादव, बस्ती सदर विधायक महेंद्र नाथ यादव के भांजे थे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad