Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

केजरीवाल, सिसोदिया शराब घोटाले मे दोषमुक्त, इमरान ने कहा सच्चाई की जीत

काजी इमरान लतीफ


केजरीवाल, सिसोदिया शराब
घोटाले मे दोषमुक्त, 
इमरान ने कहा सच्चाई की जीत
डुमरियागंज, 27 फरवरी। देश की राजनीति में लंबे समय से चल रहे कथित दिल्ली शराब प्रकरण में दिल्ली की न्यायालय ने आज अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया समेत आम आदमी पार्टी के 23 वरिष्ठ नेताओं को सम्मानपूर्वक दोषमुक्त कर दिया। आम आदमी पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने इसे सत्य, लोकतंत्र और जनआस्था की ऐतिहासिक विजय बताया है। इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने अपने बयान में कहा कि तथाकथित शराब घोटाले के नाम पर विपक्ष की आवाज़ को दबाने और आम आदमी पार्टी की छवि धूमिल करने का जो सुनियोजित प्रयास किया गया था, वह आज न्यायालय के निर्णय से पूरी तरह ध्वस्त हो गया है। 


यह केवल कानूनी जीत नहीं, बल्कि ईमानदारी और संघर्ष की जीत है। इमरान लतीफ़ ने कहा कि डुमरियागंज से लेकर दिल्ली तक अब ईमानदारी और मोहब्बत की राजनीति की ताकत और बढ़ेगी। 23 साथियों का सम्मानपूर्वक बरी होना इस बात का प्रमाण है कि न्याय अंततः सत्य के साथ खड़ा होता है। इंजीनियर इमरान लतीफ़ ने आगे कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी द्वारा राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित होकर जो वातावरण बनाया गया, वह अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है। लोकतंत्र में विरोधी विचारधारा को कुचलने का प्रयास देश के संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। 


इमरान ने कहा डुमरियागंज की धरती से हमने भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ जो आवाज़ बुलंद की है, वह दिल्ली तक गूंजेगी। कोर्ट के फैसले ने हमें ताक़त दी है। हमारी राजनीति सत्ता के लिए नहीं, बल्कि सेवा, पारदर्शिता और भाईचारे के लिए है। उन्होंने अंत में कहा यह लड़ाई यहीं समाप्त नहीं होती। डुमरियागंज से लेकर दिल्ली तक भ्रष्टाचार और नफरत के खिलाफ हमारी जंग जारी रहेगी। आम आदमी पार्टी जनता के अधिकारों, सामाजिक सद्भाव और ईमानदार राजनीति के लिए पहले भी डटी थी, आगे भी चट्टान की तरह डटी रहेगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad