Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बाराबंकी मे पेड़ से लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, परिवार को मंजूर नही था रिश्ता



बाराबंकी मे पेड़ से लटकती मिली
प्रेमी युगल की लाश, परिवार को मंजूर नही था रिश्ता

लखनऊ, उ.प्र.। बाराबंकी जिले के मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से लटकते प्रेमी युगल की लाश मिली। पता चला 22 वर्षीय हारून और 20 वर्षीय शीबा फंदे से झूल रहे थे। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। दबी जुबान से चर्चा हो रही है कि हारून और शीबा लंबे समय से एक-दूसरे के करीब थे।


वे साथ जीना चाहते थे। लेकिन सामाजिक और पारिवारिक बंदिशें उनके सपनों के आड़े आ रही थीं। बताया जा रहा है कि परिवार के लोग इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे और दोनों की शादी के पक्ष में नहीं थे। इसी विरोध और मानसिक दबाव ने शायद इन दोनों युवाओं को मौत के रास्ते पर धकेल दिया। हालांकि पुलिस अभी इन दावों की आधिकारिक पुष्टि करने में जुटी है। 


वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने घेरे में ले लिया। फॉरेंसिक टीम ने भी बारीकी से साक्ष्य जुटाए ताकि मौत के पीछे की असली वजह का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का ही प्रतीत होता है लेकिन वे ऑनर किलिंग या किसी बाहरी दबाव जैसे हर संभावित पहलू पर नजर रख रहे हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब पूरी तफ्तीश इस बात पर टिकी है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या निकलकर आता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad