Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Lakhimpur Kheri: मां ने दो बेटियों संग खाया जहर, मां बेटी की मौत



मां ने दो बेटियों संग खाया जहर, मां बेटी की मौत
यूपी डेस्कः लखीमपुर खीरी जिले मे मैलानी इलाके के काकोरी गांव में शुक्रवार को जहर खाने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई जबकि एक अन्य बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार मृत मां-बेटी की पहचान काकोरी गांव निवासी फूल कुमारी (50) और उसकी सबसे छोटी बेटी निमिषा (19) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी कंचन (24) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 


तीनों ने कथित तौर पर जान देने के इरादे से जहर खा लिया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) ख्याति गर्ग ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि जहरीला पदार्थ खाने से मां और उसकी एक बेटी की मौत हो गई। उन्होंने कहा, ’’तीसरी पीड़ित बेटी को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर है।’’ एसपी ने कहा कि शुरुआती जांच से पता चला है कि परिवार में हाल ही में हुई एक मौत के बाद अवसाद की वजह से यह कदम उठाया गया होगा। पुलिस ने कहा कि मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad