Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

सामूहिक विवाह मे अफसरों, नेताओं ने दिया नव विवाहितों को आशीर्वाद



सामूहिक विवाह मे अफसरों,
नेताओं ने दिया नव विवाहितों को आशीर्वाद

डुमरियागंज, 27 फरवरी। सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज तहसील स्थित मंगल भवन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल सहित पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह,विधायक सैय्यदा खातून, डीएम एसपी मौजूद रहे। इस अवसर पर शादी के बंधन में बंधे 205 जोड़ों को अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। 


पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज जनपद के डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में 205 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ, इसमें हिंदू, बौद्ध और मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। वही मीडिया से बात करते हुए सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन आज डुमरियागंज में किया गया है जिसमे सभी समुदाय के 238 जोड़े का विवाह सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया प्रशासन द्वारा डीबीटी के मध्यम से 60000 रुपए व 25000 रुपये का सामान उपहार में दिया गया। वही पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा की भव्य तरीके से मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह संपन्न हुआ है। डीएम शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आज यंहा मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन किया गया है जिसमे करीब 205 जोड़ो की शादी यहां सम्पन्न हुआ।


डीएम, सांसद के बयानों को लेकर चर्चा

कार्यक्रम मे मीडिया से रूबरू होते हुये सांसद ने जहां 238 जोड़ों के विवाह सम्पन्न कराने का दावा किया वहीं डीएम ने 205 जोड़ों का विवाह सम्पन्न कराने की बात कही। दोनो बयानों मे भिन्नता को लेकर चर्चा होती रही।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad