Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मुआवजा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल Lekhpal took bribe, video goes viral



मुआवजा दिलाने के नाम पर लेखपाल ने ली रिश्वत, वीडियो वायरल
Lekhpal took bribe, video goes viral
गौतमबुद्ध नगर। हाईवे में जा रही जमीन का मुआवजा दिलवाने के नाम पर सर्वे लेखपाल द्वारा रिश्वत लेने का वीडियों वायरल हो रही है। पीड़ित ने अधिकारियों से कार्रवाई की मांग करते हुए किसानों को न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। झुप्पा गांव युमना नदी के किनारे होने की वजह से सर्वे में है। पीड़ित किसान वीरेंद्र ने अपनी पत्नी नीतू के नाम एक बीघा जमीन खरीदी थी। आरोप है कि जमीन का दाखिल खारिज म्यूटेशन कराने के लिए सर्वे लेखपाल वीर दहादुर सिंह ने उनसे रिपोर्ट लगाने के नाम पर पैसों की मांग रखी थी 15 हजार रूपये किसान ने पहले दे दिए लेखपाल ने फिर से पैसे लेकर किसान को कलेक्ट्रेट आफिस में बुलाया और दस हजार रूपये लेते वक्त किसी ने वीडियों बना लिया। दूसरे किसान जयपाली का आरोप है कि उनकी जमीन अलीगढ़ पलवल हाईवे में जा रही है जिसका मुआवजा दिलाने के लिए उनसे भी रिश्वत की मांग की गई थी उन्होंने भी पैसे दिए लेकिन पैसे देने के बाद भी किसान को लगातार परेशान किया जा रहा है। रिश्वत लेते हुए वीडियों इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद किसानों ने अधिकारियों से आरोपी लेखपाल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad