Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

दुबौलिया मे फौजी ने लगाई फांसी Soldier commits suicide in Dubaulia



दुबौलिया मे फौजी ने लगाई फांसी
Soldier commits suicide in Dubaulia
बस्ती, 18 फरवरी। दुबौलिया थाना क्षेत्र के भनख्रपुर गांव में छुट्टी पर घर आए 27 वर्षीय फौजी शरद उपाध्याय की सोमवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। फौजी का शव उनके घर की छत पर मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मृत्यु का कारण स्पष्ट होगी। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने प्रथमदृष्टया आत्महत्या का मामला बताया है।



वह भारतीय सेना की 452 यूनिट में राजस्थान के अलवर जिले में लांस नायक के पद पर तैनात थे। शरद नौ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। उनके परिवार में मां, पत्नी रुचि और एक वर्षीय बेटी आध्या हैं। छत पर शेव देखकर परिजनों ने तत्काल डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाया और पूछताछ की। शरद के बड़े भाई सुरेश, भी पूर्व फौजी हैं और लखनऊ में रहते हैं। दुबौलिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृत्यु के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad