Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

युवक की मौत, हत्या की आशंका, कार्यवाही की मांग Suspicious death



युवक की मौत, हत्या की आशंका,
कार्यवाही की मांग Suspicious death

बस्ती, 20 फरवरी। लालगंज थाना क्षेत्र में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत हो गई। परिजनों ने इसे सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या करार देते हुये तहरीर देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग कलवारी थानाध्यक्ष से किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम डिहुकपूरा उर्फ शुक्लपुरा निवासी नवनीत पाण्डेय ने 19 फरवरी को कलवारी पुलिस को दिये तहरीर में बताया कि 16 फरवरी की शाम उनके भाई रजनीश पाण्डेय को अईलिया गांव निवासी आकाश पाण्डेय और परसांव गांव निवासी राजपाल चौहान अपने साथ ले गए थे। 


कुछ देर बाद आकाश के मोबाइल नंबर से सूचना दी गई कि बेलवाडाड के पास रजनीश का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे तो रजनीश का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि शरीर पर मिले चोट के निशान सामान्य सड़क दुर्घटना से मेल नहीं खाते। घटनास्थल की परिस्थितियां भी संदेह पैदा करती हैं। परिजनों ने आरोप लगाया है कि रजनीश की हत्या कर घटना को दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई है। घटना से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

KALWARI

 

NAVYUG

 

SHARMA

 

BD GLOBAL
CMPM

 

SP AUTO
KRISHNA
PATEL S.M.H.
ST. JOSEPH
DRMS

Bottom Ad