Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Rudhauli: रूधौली मे साइकिन चोर की हुई पिटाई



रूधौली मे साइकिन चोर की हुई पिटाई
रूधौली, बस्ती (अनूप बरनवाल) तहसील परिसर से साइकिल चुराते समय एक व्यक्ति पकड़ा गया है। पकड़े गये व्यक्ति ने अपना नाम राधेश्याम बताया है। वह सोनहा थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव का निवासी है। बताया जा रहा है कि तहसील परिसर के पास मौजूद अधिवक्ताओं ने युवक को कई बार संदिग्ध अवस्था में घूमते देखा। शक गहराने पर उससे पूछताछ की गई। 


आरोप है कि युवक को साइकिल का ताला तोड़ने की कोशिश करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। घटना से नाराज अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस को बुलाकर आरोपी को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक के पास ताला तोड़ने का औजार भी मिला है। दावा है कि आरोपी युवक नशे की हालत में था। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश में जुटी है कि क्या वह पहले भी चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है?


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad