Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के आगमन पर भड़के विश्वविद्यालय के छात्र RSS chief Mohan Bhagwat



आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के
आगमन पर भड़के विश्वविद्यालय के छात्र

RSS chief Mohan Bhagwat
लखनऊ, उ.प्र.। लखनऊ विश्वविद्यालय में आज मोहन भागवत के कार्यक्रम के दौरान समाजवादी छात्र सभा और एनएसयूआई के छात्रों ने बागी तेवर अपनाते हुए जमकर हंगामा किया। ‘मोहन भागवत गो बैक’ के नारे लगाए और विश्वविद्यालय प्रशासन पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आरएसएस और एबीवीपी को कार्यक्रम के लिए हॉल दिया जाता है, जबकि अन्य छात्र संगठनों को इस सुविधा से वंचित रखा जाता है।



पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों को हिरासत में लेकर परिसर से हटा दिया। छात्रों का आरोप है कि इस प्रकार के दौरों का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में एक विशिष्ट विचारधारा को थोपना है, जो वैज्ञानिक दृष्टिकोण और तर्कसंगत विमर्श के विरुद्ध है। विश्वविद्यालय तर्क और विवेक की जगह है। हम किसी भी ऐसी विचारधारा का विरोध करते हैं जो हमारे लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ हो।“ एनएसयूआई के अहमद रज़ा खान ने कहा कि देश भर में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा देने वाले व्यक्ति के आने से शैक्षिक संस्थानों में धार्मिक ध्रुवीकरण को बढ़ावा मिलेगा। शुभम खरवार ने कहा कि मोहन भागवत का संगठन तिरंगे का विरोधी रहा है ,यह एक खास रंग के समर्थक हैं।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad