Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

Sant Kabirnagar: जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नही हैं संतकबीरनगर के अधिकारी, मंडल मुख्यालय पहुंची समस्या

मंडलायुक्त को ज्ञापन देने के बाद पीड़ित सुनील यादव


जनसमस्याओं को लेकर गंभीर नही हैं
संतकबीरनगर के अधिकारी, मंडल मुख्यालय पहुंची समस्या

बस्ती, 26 फरवरी। संतकबीरनगर जिले के खलीलाबाद तहसील क्षेत्र के जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा गांव में ग्राम प्रधान ने खड़न्जे का निर्माण आधा अधूरा छोड़ दिया। ग्रामीणों को आवागमन मे भारी परेशानी हो रही है। गांव के कुछ दबंग और मनबढ़ लोग खड़न्जा निर्माण मे बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई सुनवाई न होने पर मामला मंडल मुख्यालय पहुंचा।


जगदीशपुर गांव के सुनील यादव व कई अन्य ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर खड़न्जा निर्माण पूरा कराने की मांग किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि सम्बन्धित रास्ता 25-30 साल पुराना है, इसे बंद करके निकट स्थित बंजर की जमीन पर कुछ लोग कब्जा जमाना चाहते हैं इसलिये खड़न्जा निर्माण में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं। इसकी शिकायत स्थानीय स्तर पर की गई है लेकिन नतीजा सिफर रहा। मजबूर होकर शिकायतकर्ता मंडल मुख्यालय पहुंचा और आयुक्त से फरियाद की। उन्होने सम्बन्धित अधिकारी को तत्काल मामले के निस्तारण का निर्देश दिया है।


शिकायतकर्ता का कहना है कि खड़न्जा काफी नीचा है, इसलिये गांव मे जलजमाव की समस्या रहती है। प्रधान खड़न्जा उखड़वाकर सड़क को ऊंचा करना चाहते थे किन्तु ग्रामीणों के दबाव में उन्होने निर्माण कार्य अधूरा छोड़ दिया। जबकि दबंगई और मनबढ़ई इस कदर है कि अधिकारियों के मौके पर जाने के बावजूद कोई असर नही हुआ और प्रधान ग्रामीणों के दबाव में पुलिस बल की मांग नही कर रहे हैं। उन्हे अपना वोट खिसकने का डर सता रहा है, जबकि सड़क ऊंची होने का लाभ पूरे गांव को मिलना है। इससे आवागमन सहज होगा और जलजमाव से निजात मिलेगी। सुनील यादव ने समस्या को तत्काल निस्तारित करने की मांग किया है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad