Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डुमरियागंज मे 15 दिन से गायब बुजुर्ग का मिला कंकाल (Skeleton), मचा कोहराम



डुमरियागंज मे 15 दिन से गायब
बुजुर्ग का मिला कंकाल (Skeleton), मचा कोहराम

तहसील संवाददाता डुमरियागंज, (अखिलेश मिश्र) त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र मे चीताही नहर के पास एक लगभग 60 वर्षीय व्यक्ति का कंकाल मिला है। जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे मे हड़कम्प मच गया। मृतक की पहचान धनौरी निवासी जवाहिर गौतम के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि जवाहिर गौतम 5 फरवरी को भड़रिया गांव में बैंड-बाजा बजाने गए थे।



इसके बाद से लापता थे। सूचना मिलते ही त्रिलोकपुर पुलिस मौके पर पहुंची और कंकाल को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। जानकारी मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश मे जुटी है कि जवाहिर की मौत का कारण क्या था, यदि यह हत्या है तो इसके पीछे कौन है। स्थानीय पुलिस शीघ्र ही घटना के खुलासे का दावा कर रहा है।

थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चन्द्रकान्त पाण्डेय ने बताया कि मौके पर जेब से मिली आईडी व कपड़े के आधार पर मृतक की पहचान हुई है। लाश को पीएम के भेजा गया है उसके बाद ही मौत के कारण की जानकारी हो पाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad