Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, दहेज हत्या का आरोप Dowry death allegation



पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, दहेज हत्या का आरोप
मीडिया दस्तक ब्यूरो, सिद्धार्थनगरः गोल्हौरा थाना क्षेत्र के जोगी कुंड में शनिवार लगभग 4 बजे साय रहस्य मय परिस्थिति में घर में पंखे से लटकता हुआ नवविवाहिता चंद्रकला यादव उम्र 27 वर्ष का शव मिला। चंद्रकला यादव का दो महीने का एक बेटा भी है। पिता ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप लगाते हुए कहा थाने पर प्रार्थना पत्र दिया है। तहरीर के मुताबिक वर्ष 2020 में अजय पुत्र रामपाल यादव से ग्राम कोटखास जोगी कुंड से शादी हुई थी। दो तीन साल बाद गौना दिया गया। उस समय सब कुछ ठीक चल रहा था। 


बेटी चन्द्रकला यादव परिवार वालो से बीच-बीच में कह रही थी की अम्मा पैसे के लिए ताना मारती है। हमेशा यही कहती है की पता नहीं किस दरिद्र के घर से इस लड़की को ले आए। पिता ने सास कुसुम दामाद अजय व ससुर रामपाल ननद निशा पर गला दबाकर मार डालने तथा हत्या का रूप देने के लिये पंखे से लटका दिया। थानाध्यक्ष रामदेव ने कहा लाश को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। मृतक के पिता बंजरंगी यादव ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad