Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लखनऊ मे 17 साल के लड़की की न्यूड लाश मिली, मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया



लखनऊ मे 17 साल के लड़की की न्यूड लाश मिली,
मौसा को पुलिस ने गिरफ्तार किया

यूपी डेस्कः
लखनऊ में 17 साल की लड़की की न्यूड लाश मिली। कुछ दूरी पर गोमती नदी के किनारे लड़की के कपड़े, अंडरगार्मेंट्स भी मिले। वह अपने मौसा के साथ घर से निकली थी। कुछ देर बाद मौसा ने लड़की के भाई को फोन किया। कहा तुम्हारी बहन को कार में जबरिया बैठाकर कुछ लोग ले जा रहे हैं। मैं उनका पीछा कर रहा हूं।


घरवाले पहुंचे तो मौसा गांव के बाहर बेहोशी की हालत में मिला। इसके बाद घरवालों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एसडीआरएफ की मदद से गोमती नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया। लेकिन लड़की का पता नहीं चला। गुरुवार सुबह 9 बजे घैला पुल के पास उसकी न्यूड लाश मिली। पुलिस के अनुसार, मौसा ने अपहरण की झूठी कहानी रची थी। भाई की शिकायत पर पुलिस ने रेप और हत्या का केस दर्ज कर मौसा को पकड़ लिया है। भाई की शिकायत पर पुलिस ने रेप और हत्या का केस दर्ज कर मौसा को पकड़ लिया। पुलिस की जांच मे सीसीटीवी में सामने आया कि मौसा लड़की को बाइक से ले जाता दिख रहा है। वारदात मड़ियांव थाना क्षेत्र की है।


लड़की घैला पुल के पास स्थित एक कॉलोनी में अपने मौसी-मौसा के घर में रहती थी। साल-2016 में उसकी मां की मौत हो चुकी है। लड़की के पिता भी उसी कॉलोनी में रहते हैं। मौसी ने बताया- मेरे पति ने बुधवार रात करीब 8 बजे खाना खाया। उसके बाद कहने लगे कि हमारी कमर में दर्द है। दवा लेने जा रहे हैं। वह अपने साथ भांजी को भी ले गए। घर से निकलने के करीब 15-20 मिनट बाद पति ने भांजे के मोबाइल पर फोन किया। कहा कि भांजी का कुछ लोगों ने अपहरण कर लिया है। वह उनके पीछे लगे हैं। हम लोगों को जब यह बात पता चली, तो पति की बताई जगह पर पहुंचे। कुछ दूरी पर देखा मेरा पति बेहोश पड़ा है। लड़की की मौसी मेड का काम करती है।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad