सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की
महिला पदाधिकारियों ने पूजा अर्चना कर गाया देवी गीत
बस्ती, 19 मार्च। सामाजिक सेवा संस्था चित्रांश क्लब की ओर से महिला विंग की पदाधिकारियों ने सुबाष चन्द्र बोस तिराहा स्थित शिविर कार्यालय पर माता शैलपुत्री की विधिवत पूजा अर्चना की और देवी गीत गाया। क्लब की जिला अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने कहा नवरात्र का प्रथम दिन माता शैलपुत्री को समर्पित है, जो पर्वतराज हिमालय की पुत्री हैं। मान्यता है कि पहले दिन मां शैलपुत्री की आराधना से व्यक्ति के जीवन में स्थिरता आती है और मन को शांति मिलती है।
माता शैल पुत्री को शक्ति और शांति का संतुलन माना जाता है। संरक्षिका आभा सिंह ने कहा हिंदू धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत महत्व है। साल कुल चार नवरात्रों मे शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि को धूम-धाम से मनाया जाता है। पूजा अर्चना और भजन कार्याक्रम मे ममता श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, कविता श्रीवास्तव, गुड्डन पांडेय, विभा श्रीवास्तव, निहारिका श्रीवास्तव, बिट्टू, अंशिका सिंह, नीता, पूनम श्रीवास्तव, सरिता श्रीवास्तव, गुड़िया श्रीवास्तव, साधना, अंकिता सिंह आदि उपस्थित थे।










Post a Comment
0 Comments