Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे 45 साल के दुकानदार ने 14 साल की नाबालिग संग की दरिंदगी



बस्ती मे 45 साल के दुकानदार ने
14 साल की नाबालिग संग की दरिंदगी

बस्ती, 27 मार्च।
कोतवाली थाना क्षेत्र के आनंरनगर कटरा मोहल्ले मे एक जनरल स्टोर मे 13 साल की किशोरी संग दरिंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना गुरूवार शाम करीब 8.30 बजे की है। पीड़िता के मां की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने 45 वर्षीय दुर्गेश्वर गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक पीड़िता आनंदनगर कटरा मोहल्ले मे आरोपी के जनरल स्टोर पर सामान खरीदने गयी थी। दुकानदार उसे दुकान के अंदर खींचकर ले गया और गलत काम करने लगा। उसके रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर बड़ी बहन ने दरवाजा खुलवाया, तो बहन ने रो रो कर घटना की सच्चाई बयां की। फिलहाल पुलिस ने दुर्गेश्वर गौड़ पुत्र रामनयन गौड़ के खिलाफ तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ने कहा शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad