Basti: प्रधानमंत्री पर अशोभनीय
टिपपणी करने वाले की तलाश मे जुटी पुलिस
बस्ती, 27 मार्च। ’पुलिस’ लिखी गाड़ी पर बैठा एक व्यक्ति देश के प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर रहा है। मामला पैकोलिया थाना क्षेत्र का है। जानकारी मिली है कि महादेवा पेट्रोल पंप पर एक व्यक्ति ने बाइक पर बैठकर वीडयो बनाया जिसमे वह प्रधानमंत्री के लिये अशोभनीय भाषा का प्रयोग कर रहा है। वीडियो वायरल होने के उपरान्त पुलिस हरकत मे आई। जांच मे जो व्यक्ति सामने आया उसका नाम सिरकोहिया गांव निवासी पवन यादव पुत्र जोखू यादव है। थानाध्यक्ष कृष्णकुमार साहू ने कहा आरोपी पवन का एक भाई पुलिस मे है और दूसरा शिक्षक है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया जायेगा।
Basti: प्रधानमंत्री पर अशोभनीय टिपपणी करने वाले की तलाश मे जुटी पुलिस
March 27, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments