Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इंदौर मे इलेक्ट्रिक कार चार्जिग के समय भीषण हादसा, 7 की मौत



इंदौर मे इलेक्ट्रिक कार चार्जिग के समय भीषण हादसा, 7 की मौत

नेशनल डेस्कः इंदौर से भीषण हादसे की खबर है। यहां बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के करीब 4 बजे चार्जिंग मे लगी इलेक्ट्रिक कार में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटे तीन मंजिला मकान को छूने लगीं। इसमें शहर के बड़े बिजनेसमैन सहित 7 लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।


पुलिस के अनुसार, पुगलिया परिवार के घर के बाहर देर रात एक इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग पर लगी थी। सुबह करीब 4 बजे चार्जिंग पॉइंट में शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे कार में आग लग गई। आग तेजी से घर तक पहुंची और अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगते ही सिलेंडरों में जोरदार धमाके शुरू हो गए। एक के बाद एक कई सिलेंडर फटने लगे। विस्फोट से से पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया और अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला। हादसे मे जान गंवाने वालो मे विजय सेठिया (65), छोटू सेठिया (22), सुमन (60), मनोज (65), सिमरन (30), राशि सेठिया (12) तथा टीनू (35) शामिल हैं।


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad