Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

तरूण की हत्या के विरोध मे बिजनौर मे प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन


कलेक्ट्रेट पर खटीक समाज का प्रदर्शन


तरूण की हत्या के विरोध मे
बिजनौर मे प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) 
दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दिन हुई 26 वर्षीय तरुण की हत्या के विरोध में खटीक समाज ने प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन स्थानीय प्रशासन को भेजा। खटीक समाजे के लोग हाथों में बैनर और स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान तरूण के हत्यारों को फांसी दो का नारा गूंजता रहा। 


आपको याद दिला दें दिल्ली के उत्तम नगर इलाके में होली के दिन 26 वर्षीय तरुण नामक युवक की हत्या हुई थी। यह हत्याकांड होली के दिन रंग वाले बैलून मुस्लिम समुदाय की एक महिला पर फेंकने को लेकर हुआ। इस हत्याकांड को हिंदूवादी संगठन के लोगों ने सांप्रदायिक रंग दिया और जमकर हंगामा किया, जिसके बाद कुछ उपद्रवियों ने आरोपी के घर के सामने खड़ी कार और बाइक को आग के हवाले कर दिया. वहीं, कुछ उपद्रवी आरोपी के घर में घुसकर तोड़फोड़ की और सामान को घर से बाहर फेंक दिया और उन सामानों में आग लगा दी। वहीं, दिल्ली नगर निगम ने 8 मार्च को आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad