बस्ती के कवि को मिला पटना में सम्मान
बस्ती, 17 मार्च। पटना में आयोजित भोजपुरी सिने अवार्ड 2026 में बस्ती के दीपक सिंह प्रेमी को बेस्ट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर अवार्ड से सम्मानित किया गया। कवि व गीतकार दीपक सिंह प्रेमी ने इस उपलब्धि से जनपद का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने इस सम्मान को माता पिता व अपने मित्रों शुभचिंतकों को समर्पित किया।
भोजपुरी सितारों से सजी महफिल में भोजपुरी सिनेमा के दिग्गज गीतकार विनय बिहारी जी ने उन्हें यह अवार्ड प्रदान किया । उनको यह सम्मान उनकी सामाजिक सरोकारों से जुड़ी भोजपुरी फीचर फिल्म श्बेटी अनमोलश् के लिए मिला। जिसके निर्देशक रमाकांत प्रसाद और प्रमुख भूमिका में भोजपुरी फिल्मों के मशहूर कलाकार संजय पांडे जी है।
भोजपुरी सिनेमा की चमक दमक संगीत और सितारों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस अवॉर्ड शो में भोजपुरी फिल्म जगत के अनेक हस्तियों को सम्मानित किया गया।जिसमें बेस्ट एक्टर का अवार्ड अरविंद अकेला कल्लू , बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड अंजना सिंह बेस्ट सहायक अभिनेता का अवार्ड कुणाल सिंह,संजय पांडेय व केके गोस्वामी , बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संजय श्रीवास्तव और बेस्ट एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर का अवार्ड दीपक सिंह प्रेमी को मिला।
इसके अतिरिक्त अलग-अलग श्रेणियां में 80 अवार्ड फिल्मी एक्टरों, टेक्नीशियन आदि को प्रदान किया गया। इस भव्य आयोजन में लोकप्रिय अभिनेता अरविंद अकेला कल्लू अनुपम यादव रक्षा गुप्ता आर्यन बाबू ,सी पी भट्ट आदि ने अपने हिट गीतों पर प्रस्तुति देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवार्ड समारोह में बिहार के कई प्रतिष्ठित व दिग्गज गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ प्रेम कुमार,कृषि मंत्री राम कृपाल यादव, मंत्री संजय सिंह दिल्ली प्रेस के संपादक परेश नाथ एवं कार्यकारी प्रकाशक अनंत नाथ, वरिष्ठ संपादक वृहस्पति पांडेय शामिल रहे। दीपक सिंह प्रेमी को इस भव्य आयोजन में सम्मानित होने पर विजय कुमार बंधु, राणा दिनेश प्रताप सिंह, शांतनु सिंह, डॉक्टर रामकृष्ण लाल जगमग, अजीत श्रीवास्तव, अफजल हुसैन, बिजेंद्र वर्मा ,तौआब अली,शाद अहमद शाद,उत्कर्ष श्रीवास्तव, वीरेंद्र मिश्रा, प्रमोद श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने खुशी व्यक्त करते हुए बधाई दी।










Post a Comment
0 Comments